दिल्ली पुलिस ने दोआतंकियों को किया गिरफ्तार, लाजपत नगर और पूर्वी दिल्ली को निशाना बनाने की थी तैयारी

Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: January 25, 2019 6:40 am IST

दिल्ली। गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखकर दिल्ली पुलिस बहुत अधिक सचेत हो गई है। इसी के चलते पिछले दो दिनों में पुलिस की स्पेशल टीम ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है।पकडे गए आतंकियों से गहन पूछ्ताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आतंकवादियों ने लाजपत नगर और पूर्वी दिल्ली में एक गैस पाइपलाइन को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने उन्हें धार दबोचा।

पकड़े गए आतंकियों ने बताया है कि उन्होंने दोनों इलाके में घटना को अंजाम देने के लिए पूरी योजना बना ली थी। और इसके लिए उन्होंने अपने आपको गुप्त रूप से तैयार किया था। पुलिस पकडे गए आतंकियों से विस्तार से जानकारी ले रही है। यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि आतंकी बड़ी घटना को अंजाम देने की भी तैयारी में थे।

लेखक के बारे में