नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है ।
विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने रविवार की सुबह आसमान साफ रहने और हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 डिग्री और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भाषा रंजन पवनेश
पवनेश