Shivpuri Road Accident : सड़क किनारे खड़े थे 4 लोग, तभी पीछे से आई मौत! अगले कुछ सेकंड में जो हुआ, उसने सबको दहला दिया

Ads

शिवपुरी में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर डंपर जब्त कर लिया है।

  •  
  • Publish Date - June 6, 2026 / 10:19 AM IST,
    Updated On - June 6, 2026 / 11:20 AM IST
HIGHLIGHTS
  • शिवपुरी के करेरा-भितरवार रोड पर हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • तेज रफ्तार डंपर ने 4 लोगों को कुचला, 3 की मौके पर मौत।
  • एक गंभीर घायल, डंपर जब्त और ड्राइवर गिरफ्तार।

शिवपुरी : Shivpuri Road Accident :  मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ के करेरा-भितरवार रोड पर स्थित हाजीनगर में एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को बुरी तरह रौंद दिया। यह हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

1 गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी

इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।  Shivpuri Dumper Accident घटना के तुरंत बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने डंपर किया जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डंपर को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी डंपर ड्राइवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :