Jabalpur Adhartal News / Image Source : AI
जबलपुर : Jabalpur Adhartal News : मध्य प्रदेश के जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। न्यू कंचन नगर इलाके में किराए के मकान से महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जबकि मृतका का पति घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर शव बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात एक किराए के मकान में रहने वाली 35 वर्षीय नेहा सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। Jabalpur Women Suspected Death, बताया जा रहा है कि मकान कई दिनों से बंद था और अंदर से कोई गतिविधि नहीं हो रही थी। कमरे के अंदर से बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद मकान का ताला तुड़वाया। कमरे के अंदर नेहा सिंह का शव बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार, नेहा सिंह की शादी करीब दो साल पहले कटनी जिले के विजयराघवगढ़ निवासी मयंक सिंह से हुई थी। यह नेहा की दूसरी शादी थी। उसके पहले पति से एक सात वर्षीय बच्चा भी है। पति-पत्नी पिछले कुछ समय से न्यू कंचन नगर स्थित किराए के मकान में रह रहे थे।
इस घटना के बाद से नेहा का पति मयंक सिंह लापता बताया जा रहा है, जिसके चलते पुलिस को उस पर संदेह है और हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार पति की तलाश के साथ-साथ मामले के हर पहलू की गहन जांच शुरू कर दी है।