नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है।
विभाग ने सोमवार को हल्की धुंध होने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि शाम 5:30 बजे यह घटकर 45 प्रतिशत रह गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा जोहेब देवेंद्र
देवेंद्र