दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 08:36 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 08:36 PM IST

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 1.4 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसमी औसत से 1.1 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में शाम साढ़ पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 40 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 127 के साथ वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश