दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: February 26, 2025 / 10:35 am IST
Published Date: February 26, 2025 10:35 am IST

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान बुधवार को सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक, 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, पालम वेधशाला ने रात का तापमान मौसम के औसत से 4.5 डिग्री अधिक, 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

मौसम विभाग ने दिन में हल्की बूंदाबांदी होने तथा बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा।

दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 221 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में