दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.9 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 197 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा प्रचेता संतोष
संतोष

Facebook


