दिल्ली में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: February 12, 2022 10:24 am IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम था। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया और कहा कि शहर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस था और अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार सुबह नौ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ श्रेणी में 197 दर्ज किया गया। फरीदाबाद (196), गुरुग्राम (164), गाजियाबाद (183), ग्रेटर नोएडा (146) और नोएडा (153) में भी एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।

भाषा यश सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में