दिल्ली में सुबह भी नहीं मिली गर्मी से राहत, पारा 31.1 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में सुबह भी नहीं मिली गर्मी से राहत, पारा 31.1 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में सुबह भी नहीं मिली गर्मी से राहत, पारा 31.1 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: June 29, 2026 / 11:05 am IST
Published Date: June 29, 2026 11:05 am IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) दिल्लीवासी सोमवार को भी सुबह गर्मी से बेहाल रहे और न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के न्यूनतम तापमान के बराबर है। यह पिछले दो वर्षों में दर्ज सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, न्यूनतम तापमान रविवार की तरह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान इससे अधिक 14 जून 2024 को रहा था, जब यह 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

इसके अलावा, सफदरजंग स्थित स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य स्टेशन में, लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है, जबकि पालम में सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

आया नगर में तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और रिज में 28.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा, दोनों ही जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक रहा।

इसी बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 140 रहा जो मध्यम श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’, और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

भाषा

खारी गोला

गोला


लेखक के बारे में