दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Modified Date: March 7, 2023 / 10:01 am IST
Published Date: March 7, 2023 10:01 am IST

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार जताए हैं।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह सापेक्ष आर्द्रता 84 फीसदी दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

दिल्ली में मंगलवार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 167 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा पारुल सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में