दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: March 23, 2022 10:37 am IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तेज हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आई थी और पारा 34.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया था।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

दिल्ली में पिछले 10 से 12 दिनों के दौरान तापमान में काफी वृद्धि हुई है। राजधानी के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेशन और पीतमपुरा इलाके में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मार्च के महीने में बारिश नहीं होने से गर्मी इतनी बढ़ गयी है।

आम तौर पर मार्च के महीने में दिल्ली में औसतन 15.9 मिलीमीटर बारिश होती है।

गौरतलब है कि पिछले साल दिल्ली में 30 मार्च को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 13 वर्षों में मार्च महीने का सबसे अधिक तापमान था।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में