नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान के करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
अन्य मौसम केंद्रों में पालम में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है।
रिज में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। वहीं, आयानगर में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है।
आईएमडी ने दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान के करीब 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पूर्वानुमान के अनुसार, 11 सितंबर से हल्की बारिश होने की संभावना है और शहर में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह 10 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 109 दर्ज किया गया।
सीपीसीबी के आंकड़ो के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
भाषा तान्या नरेश
नरेश