दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,286 मामले सामने आए, 28 रोगियों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,286 मामले सामने आए, 28 रोगियों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,286 मामले सामने आए, 28 रोगियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: January 16, 2022 9:45 pm IST

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,286 मामले सामने आए और 28 रोगियों की मौत हुई। इसके अलावा संक्रमण दर गिरावट के साथ 27.87 प्रतिशत रही, जो एक दिन पहले 30.64 प्रतिशत थी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

दिल्ली में शनिवार को संक्रमण के 20,718 मामले सामने आए थे और 30 रोगियों की मौत हुई थी।

महामारी फैलने के बाद से दिल्ली में एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले बृहस्पतिवार को सामने आए थे। बृहस्पतिवार को 28,867 लोग संक्रमित मिले थे। इसके अलावा 31 रोगियों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 29.21 प्रतिशत थी।

दिल्ली में बृहस्पतिवार से पहले एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले पिछले साल 20 अप्रैल को सामने आए थे जब 28,395 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

भाषा

जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में