दिल्ली: नाबालिग से बलात्कार के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार

दिल्ली: नाबालिग से बलात्कार के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार

दिल्ली: नाबालिग से बलात्कार के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार
Modified Date: May 7, 2026 / 09:37 pm IST
Published Date: May 7, 2026 9:37 pm IST

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी 14 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता पांच महीने की गर्भवती है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस मामले में बुधवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचित किया गया

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘तेजी से कार्रवाई करते हुए, महिला पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित स्थान पर ले गई।’

अधिकारी के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पीड़िता ने खुलासा किया कि उसका सौतेला पिता पिछले लगभग एक साल से उसके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई।

अधिकारी ने बताया, ‘आरोपी कार्टन बनाने का काम करता है और पीड़ित के साथ रहता था।’

पीड़िता को महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने यौन उत्पीड़न की पुष्टि की और बताया कि लड़की लगभग पांच महीने की गर्भवती है।

चिकित्सा रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर, बेगमपुर थाने में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पीओसीएसओ) अधिनियम और बीएनएस की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की एक समर्पित टीम ने तलाशी अभियान चलाया और रोहिणी इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान यह पुष्टि हुई कि आरोपी पीड़िता का सौतेला पिता है और उसके साथ रह रहा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान

नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में