दिल्ली : गोलीबारी में तीन बच्चे घायल

दिल्ली : गोलीबारी में तीन बच्चे घायल

दिल्ली : गोलीबारी में तीन बच्चे घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: August 7, 2022 12:25 am IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार शाम को एक समारोह के दौरान जश्न मनाते हुए की गई गोलीबारी में तीन बच्चे घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि उसे शाम लगभग सात बजे सूचना मिली कि तीन बच्चे गोलीबारी में घायल हो गए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस जे ब्लॉक झुग्गी इलाके में पहुंची, जहां पता चला कि कुतुबद्दीन ने अपने बच्चे के जन्मदिन पर एक समारोह का आयोजन किया था।

अधिकारी ने बताया कि समारोह के दौरान आमिर उर्फ हमजा ने गोली चलाई, जो जमीन से टकराते हुए तीनों बच्चों को लगी। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों की उम्र सात से आठ साल के बीच है और घटना के समय वे वहां पर खेल रहे थे।

पुलिस ने बताया कि बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं, आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

भाषा धीरज देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में