सिगरेट देने से किया इनकार तो युवकों ने दुकानदार पर ही कर दिया ब्लेड कटर से हमला

सिगरेट देने से किया इनकार तो युवकों ने दुकानदार पर ही कर दिया ब्लेड कटर से हमला

सिगरेट देने से किया इनकार तो युवकों ने दुकानदार पर ही कर दिया ब्लेड कटर से हमला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: October 10, 2020 12:43 pm IST

नयी दिल्ली: दक्षिण पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज क्षेत्र में दो व्यक्तियों ने सिगरेट देने से मना करने पर चाय बेचने वाले 24 साल के एक व्यक्ति पर कथित रूप से ब्लेड कटर से वार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीड़ित का नाम एजाज है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

Read More: पत्रकार से मारपीट मामले में बस्तर IG सुंदरराज पी ने किया तीन सदस्यीय SIT का गठन, कांकेर TI लाइन अटैच

पुलिस ने कहा कि इस मामले में मोहम्मद साकिब खान (19) और अब्दुल हन्नान (30) नामक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को पुलिस जब, वाहनों की नियमित जांच कर रही थी तब उन्होंने झगड़ा करने की आवाज सुनी। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने एजाज को घायल अवस्था में पाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद एक आरोपी को पकड़ लिया गया और घायल को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

Read More: मेडिकल अनफिट अभ्यर्थियों को सेना में फर्जी तरीके से भर्ती कराने का आरोप, एसटीएफ ने आरोपी मुलायम सिंह यादव को किया गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा कि बाद में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। एजाज ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार आमिर के साथ चाय की दुकान पर काम करता है। उसने कहा कि शुक्रवार को हन्नान दुकान पर आया और एक सिगरेट ली। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि कुछ देर बाद हन्नान अपने दोस्तों के साथ दोबारा आया और उसने एक और सिगरेट मांगी लेकिन तब तक एजाज ने अपनी दुकान बंद कर दी थी।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 2688 नए मरीजों की पुष्टि, 7 संक्रमितों की मौत

उन्होंने कहा कि जब एजाज ने आरोपी को सिगरेट देने से मना कर दिया तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। मीणा ने कहा कि खान ने ब्लेड कटर निकाल लिया और उससे एजाज के पेट पर वार किया। उन्होंने कहा कि एजाज के हाथ पर भी चोटें आई हैं। डीसीपी ने कहा कि शाहीन बाग पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More: BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पूछा- केंद्रीय कृषि कानून में MSP और मंडी बंद होने की बात कहां लिखी है बताएं?


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"