Delhi Weather Update News: राजधानी में सुहाना हुआ मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट
Delhi Weather Update News: राजधानी में सुहाना हुआ मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट
Delhi Weather Update News | Photo Credi: AI
- पालम और आयानगर में हल्की बारिश
- सफदरजंग में 28.2°C न्यूनतम तापमान
- सीपीसीबी के अनुसार AQI 135 दर्ज
नयी दिल्ली: Delhi Weather Update News राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई और मौसम कार्यालय ने आंधी-तूफान आने और बिजली चमकने के संबंध में ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। पालम में 1.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि आयानगर में 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई। लोधी रोड पर हल्की बूंदाबांदी हुई।
Delhi Weather Update News राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। पालम में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लोधी रोड और रिज स्टेशन पर क्रमशः 26 और 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। आयानगर में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी, पूर्वी, मध्य, उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी, दक्षिण-पश्चिमी, पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली, नयी दिल्ली तथा शाहदरा के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन व 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने तथा हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम कार्यालय ने दिन में सामान्यत: बादल छाए रहने के साथ आंधी-तूफान आने और बिजली चकमने तथा हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 135 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: राम मंदिर.. चढ़ावे में गड़बड़ी, फूटी सियासी फुलझड़ी! हेराफेरी की जांच के लिए SIT गठित, क्या सच में हुई कोई गड़बड़ी या सिर्फ राजनीतिक आरोपों का है शोर?
- Son Killed Mother: अंधविश्वास का खूनी खेल!.. कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से काटा, इस जिले में झकझोर देने वाली वारदात
- Women T20 WC 2026 Ind vs Pak Highlights: स्मृति की फिफ्टी तो दीप्ति का पंजा.. 17 ओवर में ही चित हो गई पाकिस्तानी टीम, भारत ने इतने रनों से दी मात

Facebook


