घर से काम करने के नाम पर ठगी का शिकार हुई दिल्ली की महिला, लखनऊ से दो गिरफ्तार

घर से काम करने के नाम पर ठगी का शिकार हुई दिल्ली की महिला, लखनऊ से दो गिरफ्तार

घर से काम करने के नाम पर ठगी का शिकार हुई दिल्ली की महिला, लखनऊ से दो गिरफ्तार
Modified Date: October 19, 2025 / 05:33 pm IST
Published Date: October 19, 2025 5:33 pm IST

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने एक महिला को घर से काम करने के नाम पर ठगने के आरोप में लखनऊ से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता स्मिता वर्मा को होटलों की रेटिंग के लिए घर से काम करने का मौका देने की आड़ में 31,800 रुपये की ठगी की गई।

एक अधिकारी ने बताया कि लखनऊ निवासी आलोक कुमार (32) और आदित्य शुक्ला (22) को धोखाधड़ी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी साइबर धोखाधड़ी में शामिल एक गिरोह को बैंक खाते भी बेचते थे।

भाषा तान्या शफीक

शफीक


लेखक के बारे में