दिल्ली में सुबह ठंडा रहा मौसम, वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

दिल्ली में सुबह ठंडा रहा मौसम, वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

दिल्ली में सुबह ठंडा रहा मौसम, वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में
Modified Date: April 1, 2026 / 12:46 pm IST
Published Date: April 1, 2026 12:46 pm IST

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) दिल्ली में बुधवार की सुबह मौसम ठंडा रहा और शहर में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम है।

शहर के कुछ हिस्सों में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को बारिश हुई।

मौसम कार्यालय ने बताया कि लोधी रोड पर मंगलवार रात 11.30 बजे से 2.30 बजे के बीच 6.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि रिज और आयानगर में इसी अवधि में क्रमशः 2.6 मिमी और 6.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बुधवार को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन शहर में बादल छाए रह सकते हैं। शुक्रवार को शहर में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

दिन का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

रात भर हुई बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 103 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 एक्यूआई ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘अत्यंत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा तान्या गोला

गोला


लेखक के बारे में