Vande Bharat: यूपी टू बिहार बाढ़ का कहर! बिहार में उफान पर है गंगा समेत 8 नदियां, आखिर कैसे सुधरेंगे हालात?
UP-Bihar Flood News: लगातार हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ के हालत बन गए हैं। गंगा नदी उफान पर है, जिसकी वजह से पटना के घाट डूब गए हैं।
UP-Bihar Flood News/Image Credit: AI
- लगातार हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ के हालत बन गए हैं।
- गंगा नदी उफान पर है, जिसकी वजह से पटना के घाट डूब गए हैं।
- उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
UP-Bihar Flood News: नई दिल्ली: लगातार हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ के हालत बन गए हैं। गंगा नदी उफान पर है, जिसकी वजह से पटना के घाट डूब गए हैं। गंगा-कोसी समेत बिहार की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसकी वजह से 16 जिलों के 5 लाख लोग प्रभावित हैं और बाढ़ से बचने गांव छोड़कर जाने को मजबूर हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बाढ़ ग्रसित इलाको का दौरा किया और हालात चिंताजनक बताया।
इधर उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वाराणसी और चित्रकूट सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अब तक 16 हजार से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से रेस्क्यू किया जा चुका है। (UP-Bihar Flood News)
UP-Bihar Flood News: जबकि मध्य प्रदेश में मंदाकिनी और नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं, छतरपुर, सतना, मंडला, मैहर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। छतरपुर के कुटनी और जबलपुर के बरगी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 266 लोगों की मौत हो चुकी है..तो राजधानी दिल्ली में बारिश के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: चीनी पर लड़ाई.. विपक्ष की चढ़ाई! विपक्ष ने डबल इंजन सरकार को दिखाया आईना, क्या है महंगाई पर शोर का सच?
- शह मात The Big Debate: सियासी घाट में श्याम! एमपी में भगवान कृष्ण को लेकर शुरू हुई राजनीति, क्या आस्था के जरिए साधा जा रहा वोट बैंक?
- IAS Transfer and Posting Full List 2026: प्रदेश के 8 IAS अफसरों में बड़ा फेरबदल.. कुंदन कुमार बनाये गए इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के CEO.. देखें पूरी लिस्ट

Facebook


