Kerala Road Accident Today: आधी रात सड़क पर मचा हड़कंप, कुछ ही सेकंड में बदल गई पूरी कहानी, सुबह खौफनाक मंजर देख पुलिस के भी उड़े होश

Kerala Road Accident Today: आधी रात सड़क पर मचा हड़कंप, कुछ ही सेकंड में बदल गई पूरी कहानी, सुबह खौफनाक मंजर देख पुलिस के भी उड़े होश

Kerala Road Accident Today: आधी रात सड़क पर मचा हड़कंप, कुछ ही सेकंड में बदल गई पूरी कहानी, सुबह खौफनाक मंजर देख पुलिस के भी उड़े होश

Kerala Road Accident Today | Photo Credit: ANI

Modified Date: September 5, 2026 / 08:51 am IST
Published Date: September 5, 2026 8:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • कार और लॉरी की टक्कर
  • 8 लोगों की मौत
  • सभी मृतक पड़ोसी राज्य से

त्रिशूर: Kerala Road Accident Today केरल के ​त्रिशूर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। (Kerala Road Accident) पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के छात्र थे। पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर हुआ।

सड़क किनारे लॉरी से टकराई कार

Kerala Road Accident Today उसने बताया कि यहां कैपमंगलम के पास पनाम्बिकुन्नु में राष्ट्रीय राजमार्ग पर युवाओं की कार सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासियों, अग्निशमन एवं बचावकर्मियों और पुलिस के राहत एवं बचाव अभियान के बाद शवों को कार से बाहर निकाला गया।

तमिलनाडु के थे सभी मृतक

पुलिस ने बताया कि शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। उसने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन तमिलनाडु में पंजीकृत था और माना जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले तमिलनाडु से थे। जानकारी के मुताबिक, कार गुरुवायूर की ओर से आ रही थी और कोडुंगल्लूर की तरफ जा रही थी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।