परिसीमन: स्टालिन ने द्रमुक सांसदों की आपात बैठक बुलाई

Ads

परिसीमन: स्टालिन ने द्रमुक सांसदों की आपात बैठक बुलाई

  •  
  • Publish Date - April 15, 2026 / 10:13 AM IST,
    Updated On - April 15, 2026 / 10:13 AM IST

चेन्नई, 15 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने केंद्र द्वारा प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया के कारण राज्य पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को लेकर चर्चा करने के लिए बुधवार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसदों की एक आपात बैठक बुलाई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, स्टालिन अपने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बीच धर्मपुरी से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आपात बैठक करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में परिसीमन के संबंध में संसद में अपनाए जाने वाले पार्टी के रुख पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना