मंगलुरु में नदी के किनारे पाए गए आधार कार्ड मामले की जांच की मांग
मंगलुरु में नदी के किनारे पाए गए आधार कार्ड मामले की जांच की मांग
मंगलुरु (कर्नाटक), चार मार्च (भाषा) कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने यहां नेत्रावती नदी के किनारे बड़ी संख्या में पाए गए आधार कार्ड मामले की जांच की बुधवार को मांग की।
ये कार्ड मंगलुरु विधानसभा क्षेत्र के पुदु गांव में फरंगीपेटा में पाए गए थे।
खादर ने बेंगलुरु स्थित यूआईडीएआई के परियोजना प्रबंधक को भेजे एक नोट में तत्काल हस्तक्षेप कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इस नोट में उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने तीन मार्च को नदी के किनारे ये आधार कार्ड देखे।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुदु ग्राम पंचायत अध्यक्ष और ग्रामीणों ने वहां बिखरे हुए आधार कार्डों को एकत्र किया और इसके बाद यह मामला विधानसभा अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया।
इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए खादर ने कहा कि कैसे इतने बड़ी संख्या में आधार कार्ड नदी के किनारे फेंके गए और किन लोगों ने फेंके, इसका पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कराई जानी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द संबंधित विभाग के जरिए उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया।
भाषा सं राजेंद्र शफीक
शफीक

Facebook


