हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का उद्घाटन करेंगे
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का उद्घाटन करेंगे
मंडी (हिप्र), 15 फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सोमवार को यहां सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, बजट सत्र भी सोमवार से शुरू होने के कारण परंपरा के विपरीत इस बार उपमुख्यमंत्री मेले का उद्घाटन करेंगे।
मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने हाल ही में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किए जाने की संभावना है।
हालांकि बाद में अधिकारियों ने पुष्टि की कि उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री करेंगे।
वर्ष 1527 में तत्कालीन मंडी रियासत के शासक द्वारा शुरू किया गया शिवरात्रि मेला अब अपने 500वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। शुरुआत में इसे एक स्थानीय मेले के रूप में मनाया जाता था, लेकिन हिमाचल प्रदेश के गठन के बाद सरकार ने इसे राज्य स्तरीय आयोजन का दर्जा दिया। तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा इस मेले को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया गया।
भाषा
राखी धीरज
धीरज

Facebook


