शह मात The Big Debate: कुत्ते-गाय पर सदन में शोर, सूबे की सियासत किस ओर? असली मुद्दों पर सदन में सन्नाटा
शह मात The Big Debate: कुत्ते-गाय पर सदन में शोर, सूबे की सियासत किस ओर? असली मुद्दों पर सदन में सन्नाटा

MP Assembly Session 2026/ Image Source- IBC24
- मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन।
- सदन में गुंजा आवारा कुत्तों और गायों का मामला।
- विपक्ष ने की आवारा कुत्तों की नस्लें खत्म कर देने की मांग।
शह मात The Big Debate: भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन कुत्तों को लेकर जमकर सियासी तीर चले और गरमा गरमी इतनी बढ़ी की आवारा कुत्तों की नस्लें खत्म कर देने की मांग तक उठ गई। दरअसल कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने सरकार से ये सवाल पूछा कि कुत्तों की जब नसबंदी की जा रही है, तो उनकी आबादी बढ़ कैसे रही है। सवाल का जवाब आता इसके पहले (शह मात The Big Debate) बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा खड़े हुए और कहा कि- कुत्तों को आतंकी बताया जा रहा है। इसी बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मौके पर चौका मारते हुए कहा- सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है, तो सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि- अगर नसबंदी पर चर्चा होगी, तो बात इंदिरा गांधी तक जाएगी। विधानसभा के अंदर और बाहर कुत्तों पर बहस छिड़ी रही। गोपाल भार्गव ने कुत्तों की नस्ल खत्म करने के बयान को अपना व्यक्तिगत बयान बताया।
शह मात The Big Debate: विधानसभा में केवल कुत्तों पर ही हंगामा नहीं हुआ बल्कि आतिफ अकील के गौमाता को राष्ट्रीय पशु (शह मात The Big Debate) का दर्जा देने के अशासकीय संकल्प को लेकर भी जमकर सियासी तीर चले। बीजेपी ने कांग्रेस विधायक के संकल्प पर तंज कसते हुए कहा कि- आतिफ अकील सबसे पहले मस्जिदों के भीतर मौलवियों की मौजूदगी में गौहत्या के खिलाफ संकल्प पारित कराएं।
कुुलमिलाकर बजट सत्र के दिन कुत्तों और गाय पर जमकर सियासी बवाल हुआ। (शह मात The Big Debate) पक्ष-विपक्ष दोेनों एक-दूसरे पर हावी दिखे, लेकिन सवाल ये कि-क्या कुत्तों पर बहस इतनी जरुरी थी कि- MP दूसरे मुद्दों पर चर्चा ना हो सकी? सवाल ये भी कि - सदन में आखिर कौन से कुत्तों से परेशान होने की बात सामने आई? और सबसे बड़ा सवाल ये कि- कांग्रेस के अचानक उमड़े गौ प्रेम के पीछे का असल मकसद क्या है?
https://www.youtube.com/live/xFTjRJg9L34?si=8V-AMufx-SSLAErQ
इन्हे भी पढ़ें:-
- Sidharth Malhotra Father Death : नहीं रहे इस मशहूर अभिनेता के पिता! लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, इंस्टाग्राम पर लिखा- "आपकी ईमानदारी ही मेरी विरासत है"
- MP Assembly News: बढ़े डॉग बाइट्स के मामले तो सदन तक पहुंची बात, मध्यप्रदेश विधानसभा में कुत्तों पर चर्चा, माननीयों के बयानों में लिपटे व्यंग के रंग, पढ़ें पूरी खबर
- Maharashtra Crime News: घर में अकेली थी अधेड़ चाची, नाबालिग ने दोस्त के साथ मिलकर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, अब चढ़े पुलिस के हत्थे
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: MP Assembly Session 2026 2nd Day
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm