Bilaspur Jewellery Shop Loot : न्यायधानी में फिल्मी स्टाइल में बड़ी डकैती, सरेराह चलीं गोलियां, व्यापारी की कार और करोड़ों के जेवर लेकर उड़े नकाबपोश

Bilaspur Jewellery Shop Loot : न्यायधानी में फिल्मी स्टाइल में बड़ी डकैती,  सरेराह चलीं गोलियां, व्यापारी की कार और करोड़ों के जेवर लेकर उड़े नकाबपोश

Bilaspur Jewellery Shop Loot / Image Source : IBC24

Modified Date: February 17, 2026 / 11:57 pm IST
Published Date: February 17, 2026 11:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कट्टे की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट।
  • विरोध करने पर फायरिंग, व्यापारी गंभीर घायल।
  • CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी।

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। Bilaspur Jewellery Shop Loot  महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी को निशाना बनाते हुए लुटेरों ने कट्टे की नोक पर लूटपाट करते हुए फायरिंग भी की है। इस पूरी घटना में संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश शुरू कर दी है .

फिल्मी अंदाज में दी वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार , यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास की है। Bilaspur Jewellery Shop Loot  अज्ञात नकाबपोशों ने ज्वेलरी संचालक संतोष तिवारी को घेरा और कट्टे की नोक पर उनसे गहनों से भरा बैग और उनकी कार लूट ली। विरोध करने पर हमलावरों ने फायरिंग की और हथियार के हत्थे से व्यापारी के सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी वैन और बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ गए और व्यापारी की कार और ज्वेलरी बैग लेकर फरार हो गए। घायल संचालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

यह पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल इलाके में भारी दहशत का माहौल है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

इन्हें  भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.