MP Assembly News: बढ़े डॉग बाइट्स के मामले तो सदन तक पहुंची बात, मध्यप्रदेश विधानसभा में कुत्तों पर चर्चा, माननीयों के बयानों में लिपटे व्यंग के रंग, पढ़ें पूरी खबर
बढ़े डॉग बाइट्स के मामले तो सदन तक पहुंची बात, मध्यप्रदेश विधानसभा में कुत्तों पर चर्चा, Madhya Pradesh Assembly Latest News
MP Assembly Session 2026/ Image Source- IBC24
भोपालः MP Assembly News: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन एक ओर जहां आर्थिक सर्वेक्षण और अनुपूरक बजट पेश हुआ तो दूसरी आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी और लोगों को काटने की घटनाओं पर जमकर हंगामा हुआ। भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने आवारा कुत्तों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में समय पर इलाज नहीं मिल पाता, जबकि एंटी-रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता भी नहीं होने की वजह से लोगों की मौत हो चुकी है। हमीदिया अस्पताल में हाल ही में एक युवक के साथ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां उसे समय से एंटी-रेबीज इंजेक्शन नहीं मिल पाया, जिससे उसकी मौत हो गई। कांग्रेस विधायक ने कहा कि भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हर दिन शहर में 40 से 50 आवारा डॉग बाइट के मामले आ रहे हैं, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं।
मंत्री विजयवर्गीय ने कही ये बात
MP Assembly News: संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आवारा कुत्तों के मुद्दे पर कहा कि कुत्ते तब आक्रामक होते हैं जब उन्हें भोजन नहीं मिलता। उन्होंने सुझाव दिया कि कुत्तों की सुरक्षा और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन के लिए एक समिति बनाई जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि नगर निगम में डॉग स्क्वॉड टीम काम कर रही है और सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाती है। चालू वित्त वर्ष में 26,900 कुत्तों का टीकाकरण किया गया है तथा 5,023 एंटी-रेबीज टीके उपलब्ध हैं। मंत्री ने कहा कि टीकाकरण, नसबंदी और नियंत्रण अभियान जारी है तथा भोपाल में वैक्सीन की कमी नहीं है। बदलते मौसम, भोजन की कमी, प्रजनन काल और बीमारियों के कारण कुत्तों की आक्रामकता बढ़ती है, जिससे डॉग बाइट की घटनाएं बढ़ती हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि मैं कई महीनों से कुत्तों से ही जूझ रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कुत्तों की नसबंदी अपर यदि बात करेंगे तो नसबंदी का जिक्र आयेगा और नसबंदी का जिक्र आया तो कांग्रेस को पुरानी बातें याद दिलाई जाएंगी।
भाजपा विधायकों ने भी पूछे सवाल
भाजपा के वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि जब सरकार 80 करोड़ लोगों को राशन दे रही है तो कुत्तों की क्या जरूरत, उनकी नस्ल खत्म कर दें। भार्गव सदन के बाहर भी अडिग रहे और बोले कि कुत्तों के काटने से मौतें हो रही हैं तो उनकी आवश्यकता क्या है? भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन और सीताशरण शर्मा ने एंटी-रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।
इन जिलों से सामने आई घटनाएं
बता दें कि मध्य प्रदेश के सागर और विदिशा से आवारा कुत्तों से जुड़ी दो चिंताजनक घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सागर शहर के मधुकर शाह वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता छोटी बच्ची की फ्रॉक पकड़कर उसे घसीटता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को बचाया। इसी इलाके में एक गाय के बछड़े पर चार कुत्तों ने एक साथ हमला कर दिया। शहर में रोजाना औसतन 25 डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं विदिशा में स्वास्थ्य तंत्र को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। तहसील कार्यालय के बाहर एक आवारा कुत्ता नवजात के शव को नोचता दिखाई दिया। यह घटना सरकारी दफ्तर के बाहर की बताई जा रही है। इसके साथ ही कई और जिलों से इसी तरह की डॉग बाइट्स के मामले सामने आएं हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
- The Rameshwaram Cafe Franchise Fraud : राजधानी में ‘The Rameshwaram Cafe’ के नाम पर ठगी! कारोबारी से लूट लिए 56 लाख, ऐसे बिछाया जाल
- Vande Bharat: बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान, रावी नदी के अतिरिक्त जल पर ब्रेक, शाहपुर कंडी डैम बनकर तैयार
- Gwalior Masala Milawat News : मुनाफे के लिए आपकी सेहत से खिलवाड़! लाल मिर्च और धनिया मसाला में मिला रहे ऐसी जानलेवा चीज़, भनक लगते ही प्रशासन ने लिया तगड़ा एक्शन
- Silver Rate 17 February 2026: चांदी की कीमत धड़ाम, सिर्फ चार दिन में 28,000 रुपये की भारी गिरावट! आखिर अब किस स्तर पर आकर थमा एक तोला का भाव?
- Salim Khan Hospitalised: अचानक बिगड़ी सुपरस्टार सलमान खान के पिता की तबीयत, इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल
- AI Impact Summit 2026 : डॉक्टर की छुट्टी? Jio लाया दुनिया का पहला AI क्लिनिक, आंखों को स्कैन कर पकड़ लेगा हर बीमारी

Facebook


