भारत में बने हल्के कॉम्बेट एयरक्राफ्ट तेजस से डर्बी मिसाइल का टेस्ट शुक्रवार को कामयाब रहा। ये टेस्ट.. रडार मोड पर किया गया। एयर टू एयर डर्बी मिसाइल ने अपने टारगेट पर बिल्कुल सही निशाना लगाया। इस टेस्ट का मकसद तेजस एयरक्राफ्ट से डर्बी मिसाइल की टारगेट हिट करने की कैपेसिटी चेक करना था। इसके अलावा इस टेस्ट में एयरक्राफ्ट के फायर कंट्रोल रडार, लॉन्चर्स और मिसाइल वेपन डिलिवरी को भी टेस्ट किया गया। ओडिशा के चांदीपुर में ये टेस्ट किया गया।