Pushkar Singh Dhami West Bengal: ‘हर मांग पूरी होगी..’, सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले डीए को लेकर सीएम ने कर दिया बड़ा ऐलान, पढ़कर फूले नहीं समाएंगे..

धामी ने बंगाल के चुनावी अभियान में टैगोर, विवेकानंद और नेताजी का उल्लेख किया

Pushkar Singh Dhami West Bengal: ‘हर मांग पूरी होगी..’, सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले डीए को लेकर सीएम ने कर दिया बड़ा ऐलान, पढ़कर फूले नहीं समाएंगे..

sarkari karmchari/ image soure: pushkar singh dhami x handle

Modified Date: March 5, 2026 / 09:14 pm IST
Published Date: March 5, 2026 8:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल की छवि टीएमसी से धूमिल
  • घुसपैठियों की संख्या खतरनाक स्तर पर
  • महिलाओं और गरीबों पर अत्याचार बढ़ा

Pushkar Singh Dhami West Bengal: कोलकाता: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्वामी विवेकानंद, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय, रवींद्रनाथ टैगोर और सुभाष चंद्र बोस जैसी महान हस्तियों की भूमि पश्चिम बंगाल की छवि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के “कुशासन” के कारण धूमिल हुई है। उत्तर 24 परगना जिले के हिंगलगंज क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि “तुष्टिकरण समर्थक” टीएमसी सरकार के शासन में बंगाल में घुसपैठियों की संख्या खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है, कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं।”

Pushkar Singh Dhami: महिलाओं और शिक्षकों पर बढ़ते अत्याचार- सीएम

उन्होंने कहा, “ रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिमचंद्र, विवेकानंद, नेताजी और खुदीराम बोस जैसे क्रांतिकारियों की धरती पश्चिम बंगाल में आज आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या, संदेशखालि में गरीब महिलाओं पर अत्याचार और टीएमसी नेताओं के भ्रष्टाचार के कारण हजारों स्कूली शिक्षकों की नौकरियां रद्द होने जैसी घटनाएं हो रही हैं। केवल भाजपा ही स्थिति बदलकर राज्य की गौरवशाली छवि वापस ला सकती है।” धामी ने कहा कि टैगोर का सपना ‘सोनार बांग्ला’ (स्वर्णिम बंगाल) टीएमसी शासन में धूमिल हो गया है, जिसे केवल भाजपा ही फिर से साकार कर सकती है।

TMC corruption: कर्मचारियों के डीए में बड़ा अंतर-धामी

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (डीए) और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए के बीच का अंतर देश में सबसे अधिक है। धामी ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो राज्य कर्मचारियों की लंबे समय से बरकरार मांगे पूरी की जाएंगी। धामी ने यह आरोप भी लगाया कि विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से धन मिलने के बावजूद राज्य सरकार उसे खर्च नहीं कर पाई, जिससे लोगों को लाभ नहीं मिल पाया।

उन्होंने सवाल किया, “इसके लिए जिम्मेदार कौन है?” दोनों राज्यों की साझा विरासत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा,“गंगा का उद्गम गंगोत्री से होता है, वह बंगाल से होकर बहती है और गंगासागर में जाकर समुद्र से मिलती है। इसलिए दोनों राज्य विरासत, आध्यात्मिकता, इतिहास और गंगा से जुड़े हुए हैं।”स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए गए ऐतिहासिक भाषण का भी उल्लेख किया और कहा कि उत्तराखंड सरकार उस स्थान का विकास कर रही है जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था।

धामी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों का भी जिक्र किया और कहा कि भाजपा भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। रैली के बाद धामी ने फूलों से सजे भगवा रंग के एक ‘रथ’ को हरी झंडी दिखाई और कुछ समय तक रैली में हिस्सा लिया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। इस रैली में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार तथा पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी भी मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें


लेखक के बारे में