असम के डिब्रूगढ़ ने लगातार दो वित्त वर्षों में 100 प्रतिशत संस्थागत प्रसव का लक्ष्य हासिल किया
असम के डिब्रूगढ़ ने लगातार दो वित्त वर्षों में 100 प्रतिशत संस्थागत प्रसव का लक्ष्य हासिल किया
गुवाहाटी, 24 सितंबर (भाषा) असम के डिब्रूगढ़ ज़िले ने लगातार दो वित्त वर्षों में सौ प्रतिशत संस्थागत प्रसव का लक्ष्य हासिल किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की जानकारी दी और कहा कि पूर्वी सीमावर्ती ज़िले में माताओं और शिशुओं की देखभाल की व्यवस्था को मज़बूत किया गया है।
इसने कहा, ‘‘डिब्रूगढ़ के लिए एक अहम उपलब्धि: लगातार दो वित्त वर्षों तक 100 प्रतिशत संस्थागत प्रसव बनाए रखा गया, जिससे पूरे ज़िले में सुरक्षित प्रसव और बेहतर मातृ स्वास्थ्य देखभाल को मज़बूती मिली है।’’
संस्थागत प्रसव का मतलब किसी लाइसेंस प्राप्त स्वास्थ्य सेवा केंद्र में पेशेवरों की देखरेख में बच्चे को जन्म देने से है।
भाषा नेत्रपाल नरेश
नरेश

Facebook


