असम के नगांव में बिजली के खंभे से टकराने के बाद कार में लगी आग, दो की मौत, दो घायल

असम के नगांव में बिजली के खंभे से टकराने के बाद कार में लगी आग, दो की मौत, दो घायल

असम के नगांव में बिजली के खंभे से टकराने के बाद कार में लगी आग, दो की मौत, दो घायल
Modified Date: September 24, 2026 / 04:36 pm IST
Published Date: September 24, 2026 4:36 pm IST

गुवाहाटी, 24 सितंबर (भाषा) असम के नगांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 127 पर डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से एक कार के टकराने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के पंजीकरण वाली कार कोलियाबोर की ओर से गुवाहाटी आ रही थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सुबह करीब 5.20 बजे सूचना मिली कि कार डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के प्रभाव से कार राष्ट्रीय राजमार्ग की दूसरी लेन में पलट गई और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई।’’

वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

घायलों को नगांव मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा कि कार की तेज गति को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। दुर्घटनास्थल के पास एक मोड़ भी है, लेकिन मोड़ के दोनों ओर मजबूत किनारे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण का पता जांच के बाद चलेगा।

मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है, जबकि दोनों घायल बिहार के रहने वाले हैं।

भाषा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में