क्या प्रधानमंत्री के अनुरोध पर नॉर्वे पेंशन कोष की काली सूची से अदाणी को हटाने पर सहमत हुआ: राहुल
क्या प्रधानमंत्री के अनुरोध पर नॉर्वे पेंशन कोष की काली सूची से अदाणी को हटाने पर सहमत हुआ: राहुल
नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या नॉर्वे ने उनके ‘‘व्यक्तिगत अनुरोध’’ पर अपने पेंशन फंड की काली सूची से अदाणी समूह का नाम हटाने पर सहमति जताई।
अदाणी समूह की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
खबरों के अनुसार, इस साल फरवरी में नॉर्वे के सरकारी संपत्ति कोष द्वारा अदाणी समूह की कंपनी ‘अदाणी ग्रीन’ को अपने पोर्टफोलियो से हटा दिया गया था।
राहुल गांधी ने इसको आधार पर बनाकर सवाल किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी जी, क्या नॉर्वे ने अदाणी को अपने पेंशन फंड की काली सूची से हटाने के आपके व्यक्तिगत अनुरोध पर सहमति व्यक्त की है?’’
इस साल फरवरी में 12 हजार अरब अमेरिकी डॉलर के सरकारी संपत्ति कोष ने वित्तीय अपराध के आरोपों के चलते अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) को अपने पोर्टफोलियो से बाहर करने का फैसला किया था।
भाषा हक हक मनीषा
मनीषा

Facebook


