गुजरात में ‘म्यूल खाता’ गिरोह का पर्दाफाश, 2.86 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में तीन गिरफ्तार

गुजरात में ‘म्यूल खाता’ गिरोह का पर्दाफाश, 2.86 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में तीन गिरफ्तार

गुजरात में ‘म्यूल खाता’ गिरोह का पर्दाफाश, 2.86 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में तीन गिरफ्तार
Modified Date: July 18, 2026 / 12:56 am IST
Published Date: July 18, 2026 12:56 am IST

गांधीनगर, 17 जुलाई (भाषा) गुजरात पुलिस ने फर्जी कंपनियां बनाकर साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए कई ‘म्यूल खाते’ खुलवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है तथा 18 राज्यों में 2.86 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी में कथित भूमिका के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गांधीनगर स्थित ‘साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ ने संगठित साइबर अपराध गिरोहों और ‘म्यूल खाते’ संचालित करने वालों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0’ के तहत अहमदाबाद निवासी निकुंजकुमार राजूभाई पटेल, दीक्षित जगदीशभाई पटेल और सुमित विष्णुभाई सोनी को गिरफ्तार किया।

‘म्यूल खाते’ ऐसे बैंक खाते होते हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम प्राप्त करने और उसे आगे भेजने के लिए किया जाता है।

पुलिस अधीक्षक राजदीपसिंह झाला ने कहा, ‘‘आरोपियों ने ‘ट्रैवलफ्लक्स प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘ट्रैवोक्रेस्ट प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से दो फर्जी कंपनियां बनाईं और कुल 12 बैंक खाते खोले। उन्होंने करीब 60 ‘म्यूल’ बैंक खातों से संबंधित किट और उन खातों में पंजीकृत मोबाइल नंबरों से जुड़े सिम कार्ड भी हासिल किए।’’

उन्होंने बताया कि इन 12 बैंक खातों का इस्तेमाल कर देश के 18 राज्यों में 2.86 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी की 54 वारदात को अंजाम दिया गया।

भाषा सिम्मी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में