IBC24 Dhanvantari Samman 2026 Huma Qureshi: ‘राजनेताओं में होनी चाहिए दो जरूरी क्वालिटी’.. IBC24 धनवंतरी सम्मान के मंच पर महशूर बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी ने बेबाकी से दिया जवाब.. आप भी सुनें

IBC24 Dhanvantari Samman 2026 Huma Qureshi: IBC24 धनवंतरी सम्मान 2026 में हुमा कुरैशी ने नेताओं के लिए संवेदना और जमीनी समझ को सबसे जरूरी गुण बताया।

IBC24 Dhanvantari Samman 2026 Huma Qureshi: ‘राजनेताओं में होनी चाहिए दो जरूरी क्वालिटी’.. IBC24 धनवंतरी सम्मान के मंच पर महशूर बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी ने बेबाकी से दिया जवाब.. आप भी सुनें

IBC24 Dhanvantari Samman 2026 Huma Qureshi || Image- IBC24 News File

Modified Date: July 17, 2026 / 08:28 pm IST
Published Date: July 17, 2026 8:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • IBC24 धनवंतरी सम्मान में शामिल हुईं हुमा।
  • नेताओं के जरूरी गुणों पर बेबाक राय।
  • सामाजिक न्याय और संवेदना पर दिया जोर।

रायपुर: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नंबर वन न्यूज़ चैनल ‘IBC24’ ने अपनी सामाजिक सरोकारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘धनवंतरी सम्मान 2026’ का शानदार आगाज़ कर दिया है। (IBC24 Dhanvantari Samman 2026 Huma Qureshi) स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी शामिल हो चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्य अतिथि हुमा कुरैशी का आईबीसी24 परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सीओओ और एडिटर-इन-चीफ ने किया गर्मजोशी से स्वागत

समारोह में पहुंचीं बॉलीवुड स्टार हुमा कुरैशी का मंच पर IBC24 के सीओओ (COO) विवेक पारेख ने गुलदस्ता भेंट कर बेहद गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। इसके तुरंत बाद मंच पर एक शानदार और आत्मीय चर्चा की शुरुआत हुई, जहां IBC24 के एडिटर-इन-चीफ (Editor-in-Chief) रविकांत मित्तल ने मुख्य अतिथि हुमा कुरैशी के साथ खास बातचीत की।

खाली समय में क्या करते हैं हुमा कुरैशी?

इस इंटरव्यू के दौरान जब एडिटर-इन-चीफ ने उनसे पूछा कि जब शूटिंग नहीं होती, तब वह अपने खाली समय में क्या करती हैं? (IBC24 Dhanvantari Samman 2026 Huma Qureshi) इस पर हुमा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि खाली समय में वह सोती हैं क्योंकि उन्हें सोना बहुत पसंद है और उनके अभिनय के प्रोफेशन में नींद की काफी कमी रहती है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

‘समझ और संवेदना हर नेताओं का जरूरी गुण’ : हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी से जब राजनेताओं की काबिलियत और उनमें जरूरी गुण के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसका खुलकर और बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। बकौल हुमा नेताओं को लोगों की समस्याओं के बारे में पता होना चाहिए। सिर्फ सतही जानकारी नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर इसका संज्ञान नेताओं को होना चाहिए। नेताओं के पास समय होना चाहिए कि, वे आम लोगों के साथ रहें, उन्हें और उनकी समस्याओं, जरूरतों को समझें। नेताओं में दूसरी सबसे जरूरी चीज उनमें सामाजिक न्याय के प्रति गहरी समझ और संवेदना होनी चाहिए। अगर आपको सही और गलत के बीच भेद नहीं पता तो आप एक अच्छे राजनेता नहीं हो सकते।

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान, चीन के विदेश मंत्रियों ने शंघाई में एआई, व्यापार एवं निवेश संबंधों पर की चर्चा

जेएसडब्ल्यू स्टील का जून तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 4,696 करोड़ रुपये पर

अदालत के आदेश के बाद योग महासंघ मान्यता के लिए आईओए और मंत्रालय से संपर्क करेगा

अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता हंसिका ने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज में रजत पदक जीता

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown