राजधानी के इस कॉलेज में दो गुटों में झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, कई घायल, जानें क्या है पूरा मामला

Delhi's Ramjas College dispute : दोनों समूह की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायतें दी गई हैं

राजधानी के इस कॉलेज में दो गुटों में झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, कई घायल, जानें क्या है पूरा मामला

Controversy in Delhi's Ramjas College

Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: June 1, 2022 12:25 am IST

नयी दिल्ली। दिल्ली में रामजस कॉलेज के परिसर में मंगलवार को दो समूहों के बीच हुए झगड़े में कुछ छात्रों को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों समूह की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायतें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

यह भी पढ़ें: LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर में 135 रुपए की कटौती, आज से मिलेगा इस कीमत पर

अधिकारी ने कहा कि छात्रों के दो समूहों के बीच दोपहर करीब तीन बजे झगड़ा हो गया, जिसमें दो-तीन छात्रों को मामूली चोटें आईं। उन्होंने कहा कि छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से जुड़े छात्रों के समूह ने कथित तौर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समर्थकों द्वारा एक दीवार पर लिखे जाति-आधारित नारे को संशोधित कर उसे अन्य जाति-आधारित नारे में तब्दील कर दिया।

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर करे बस ये काम और घर बैठे पाए पैसे, जाने कैसे उठाए ऑफर का फायदा

अधिकारी ने कहा कि इसे लेकर दोनों समूहों के बीच कहासुनी हुई जो बाद में झगड़े में बदल गई। इससे पहले दिन में, छात्र संगठन एसएफआई ने आरोप लगाया कि रामजस कॉलेज के परिसर के अंदर तीन छात्रों पर कुछ लोगों ने हमला किया। संगठन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें:  7 दिनों के लिए रद्द हुई ट्रेनें, कई ट्रेनों के मार्ग में हुआ परिवर्तन, पूरी जानकारी देखे यहां

एसएफआई ने एक बयान में कहा, ”एसएफआई-दिल्ली कॉलेज परिसरों में छात्रों की सुरक्षा के अभाव और रामजस कॉलेज में आज हुई गुंडागर्दी की निंदा करता है। हम अपराधियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।”

यह भी पढ़ें:  रक्तदान करने आए 11 लोगों की रिपोर्ट आई HIV पॉजिटिव, डॉक्टर ने कहा – लोग अपनाए सुरक्षा के उपाय

 


लेखक के बारे में