DK Shivakumar Cabinet Expansion: हो गया विभागों का बंटवारा, गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे प्रियांक खड़गे, जानिए किसे मिला कौन-सा मंत्रालय
DK Shivakumar Cabinet Expansion: हो गया विभागों का बंटवारा, गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे प्रियांक खड़गे, जानिए किसे मिला कौन-सा मंत्रालय
DK Shivakumar Cabinet Expansion | Photo Credit: AI
- मुख्यमंत्री शिवकुमार ने वित्त और कार्मिक विभाग अपने पास रखा
- प्रियंक खरगे को गृह विभाग की जिम्मेदारी मिली
- यतींद्र सिद्धरमैया को शहरी विकास विभाग सौंपा गया
बेंगलुरु: DK Shivakumar Cabinet Expansion कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक दिन पहले शपथ ग्रहण करने वाले 13 मंत्रियों को बृहस्पतिवार को विभागों का आवंटन किया। मुख्यमंत्री ने वित्त और कार्मिक विभाग अपने पास ही रखे हैं और प्रमुख विभागों को अपने वरिष्ठ सहयोगियों को सौंपा है। (DK Shivakumar Ministers List) हालांकि, विभागों के बंटवारे को लेकर सत्तारूढ़ दल के भीतर कुछ असंतोष है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, शिवकुमार के पास वित्त, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार, और अन्य सभी गैर आवंटित विभागों का प्रभार है।
Karnataka Cabinet Expansion उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को राजस्व विभाग के साथ-साथ युवा सशक्तीकरण और खेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि प्रियंक खरगे को गृह विभाग आवंटित किया गया है, साथ ही उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार भी सौंपा गया है। (Karnataka Cabinet Reshuffle) सिद्धरमैया सरकार में भी उनके पास सूचना प्रौद्योगिकी विभाग था। केजे जॉर्ज को ऊर्जा विभाग और पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभार, एमबी पाटिल को बड़े और मध्यम उद्योग विभाग, सतीश जारकीहोली को लोक निर्माण विभाग, केएच मुनियप्पा को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग और शरण प्रकाश पाटिल को चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इन मंत्रियों के पास सिद्धरमैया सरकार में भी इन्हीं विभागों की जिम्मेदारी थी।
अधिसूचना के मुताबिक, कृष्णा बायरे गौड़ा को वृहत बेंगलुरु प्राधिकरण (जीबीए) के तहत बेंगलुरु शहरी विकास विभाग सौंपा गया है। बैराथी सुरेश को परिवहन विभाग, यू टी खादर को स्वास्थ्य विभाग, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बेटे यतींद्र सिद्धरमैया को शहरी विकास विभाग दिया गया है, जबकि ईश्वर खंड्रे को ग्रामीण विकास विभाग आवंटित किया गया है। यतींद्र को आवंटित विभागों में शहरी जलापूर्ति और जल निकासी बोर्ड, शहरी अवसंरचना विकास और वित्त निगम, सभी शहरी विकास प्राधिकरण और स्थानीय नियोजन प्राधिकरण शामिल हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह-मात The Big Debate: जीत हार पर तकरार, निकायों में कौन दमदार? उपचुनाव रिजल्ट पर गरमाई राजनीति, आखिर क्या है इसके सियासी मायने
- Vande Bharat: नाराज सांसद ने सुनाया निलंबन का फरमान.. पक्ष-विपक्ष के बीच छिड़ी नई बहस.. पूर्व CM ने दिलाई पद और पावर की याद तो मंत्री ने किया पलटवार
- CG High Court On Money Laundering Case: महादेव एप मामले में 423 करोड़ के फ्रीज शेयरों पर कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, अब कंपनियों को मिलेगी ये छूट

Facebook


