DMK MLA Passed Away : यहां के विधायक का निधन, चुनावी सभा के दौरान हो गए थे बेहोश, पार्टी में शोक की लहर
DMK MLA N. Pugazhenti dies at the age of 67

MCD Mayor Election 2024
चेन्नई: DMK MLA Passed Away द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) विधायक एन. पुगाझेंती का शनिवार को तमिलनाडु के विल्लुपुरम में एक अस्पताल में बीमारी के कारण निधन हो गया। अस्पताल के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। वह 69 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं।
Read More : Sunday Rashifal : इन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा रविवार का दिन, वापस मिलेगा अटका हुआ पैसा
DMK MLA Passed Away विक्रवंडी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे पुगाझेंती अपनी पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के साथ शुक्रवार को चुनाव प्रचार कर रहे थे, उसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल विल्लुपुरम में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया जहां आज उनका निधन हो गया। पुगाझेंती 1973 में द्रमुक में शामिल हुए थे और पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे। वह विक्रवंडी से 2021 का विधानसभा चुनाव जीते थे। वह विल्लुपुरम जिले में अतियुर तिरुवति के रहने वाले थे।
Read More : IPL 2024 RCB Vs RR: 12 चौके, 4 छक्के.... 5 साल बाद पूरा हुआ कोहली का सपना, ठोका आईपीएल का 8वां शतक
उनके निधन पर शोक जताते हुए स्टालिन ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से स्वस्थ नहीं थे लेकिन फिर भी लोकसभा चुनावों में द्रमुक की जीत के लिए सक्रियता से प्रचार अभियान कर रहे थे। स्टालिन ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें उम्मीद थी कि वह स्वस्थ हो जाएंगे लेकिन उनके निधन की खबर ने हमें बहुत दुख पहुंचाया है।’’ उन्होंने शोक संतप्त परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त की। राज्यपाल आर एन रवि ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विक्रवंडी से विधान सभा सदस्य तिरु एन पुगाझेंती के निधन से बहुत दुखी हूं। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।’’
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: DMK MLA N. Pugazhenti dies at the age of 67

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm