द्रमुक ने राज्यसभा चुनाव के लिए तिरुचि शिवा और कांसटेंटिन रविंद्रन को उम्मीदवार बनाया
द्रमुक ने राज्यसभा चुनाव के लिए तिरुचि शिवा और कांसटेंटिन रविंद्रन को उम्मीदवार बनाया
चेन्नई, चार मार्च (भाषा) द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) ने 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए मौजूदा सांसद तिरुचि शिवा और पार्टी प्रवक्ता प्रोफेसर जे. कांसटेंटिन रविंद्रन को बुधवार को उम्मीदवार घोषित किया।
द्रमुक ने एक बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शिवा और कांसटेंटिन रविंद्रन को उम्मीदवार बनाया है।
द्रमुक ने अपने सहयोगियों, कांग्रेस और प्रेमलता विजयकांत की अगुवाई वाली देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) को एक-एक सीट दी है।
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश

Facebook


