गहने चोरी करने की आरोपी घरेलू सहायिका ने पुलिस से बचने के लिए कुत्तों का इस्तेमाल किया,गिरफ्तार

गहने चोरी करने की आरोपी घरेलू सहायिका ने पुलिस से बचने के लिए कुत्तों का इस्तेमाल किया,गिरफ्तार

गहने चोरी करने की आरोपी घरेलू सहायिका ने पुलिस से बचने के लिए कुत्तों का इस्तेमाल किया,गिरफ्तार
Modified Date: April 30, 2026 / 10:28 pm IST
Published Date: April 30, 2026 10:28 pm IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में 45 वर्षीय घरेलू सहायिका को नियोक्ता के घर से सोने के गहने और नकदी चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि घरेलू सहायिका द्वारा घर में प्रवेश करने से रोकने के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे आक्रामक कुत्तों के झुंड पर काबू पाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

रोहिणी निवासी आरोपी सोना उर्फ ​​के सोनिया को उसके घर पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया, जहां उसने कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए पिटबुल और अमेरिकन बुली सहित खूंखार कुत्तों का इस्तेमाल किया था। अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान वह रजाई के नीचे छिपी पायी गई।

यह मामला 19 अप्रैल को एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसने आरोप लगाया था कि उसकी घरेलू सहायिका ने सोने के गहने और नकदी चुरा ली है।

पूछताछ में पता चला कि उसने ऋण हासिल करने के लिए कई वित्तीय संस्थानों में चोरी किए गए सोने के गहने गिरवी रखे थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘अब तक लगभग 15 गोल्ड लोन खातों की पहचान की गई है, जिससे एक व्यापक वित्तीय गतिविधि का खुलासा हुआ है। इस मामले से जुड़े लगभग दो किलोग्राम सोने के आभूषण विभिन्न बैंकों और वित्त कंपनियों में पाए गए हैं।’’

पुलिस ने बताया कि अब तक एक लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं और आरोपी का बैंक खाता ‘फ्रीज’ कर दिया गया है। चोरी का शेष समान बरामद करने और गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

भाषा नोमान नोमान संतोष

संतोष


लेखक के बारे में