नोएडा में घरेलू सहायिका ने आत्महत्या की

नोएडा में घरेलू सहायिका ने आत्महत्या की

नोएडा में घरेलू सहायिका ने आत्महत्या की
Modified Date: July 27, 2026 / 10:22 pm IST
Published Date: July 27, 2026 10:22 pm IST

नोएडा (उप्र), 27 जुलाई (भाषा) नोएडा में नॉलेज पार्क थानाक्षेत्र के सेक्टर 150 में एक व्यक्ति के घर में काम करने वाली एक घरेलू सहायिका ने बीती रात कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आज सुबह को सूचना मिली कि सेक्टर 150 की एक सोसाइटी में प्रशांत सिंह के घर पर घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली सोनम (19) ने ‘सर्वेंट रूम’ में कथित रूप से फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

उन्होंने बताया कि अगर सोनम के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

नीलम की मौत की सूचना पर सोसाइटी में काम करने वाले घरेलू सहायक और सहायिकाओं मौके पर आ गई। उन लोगों ने मकान मालिक और मालकिन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेजा।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में