Drone Banned in Marriage: शादियों में ड्रोन से नहीं फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग, प्रशासन ने जारी किया निर्देश
Drone Banned in Marriage: शादियों में ड्रोन से नहीं फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग, प्रशासन ने जारी किया निर्देश

Drone Banned in Marriage: शादियों में ड्रोन से नहीं फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग / Image Source: AI Generated
- चंपावत समेत कुमाऊं मंडल के जिलों में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध
- शादी, सामाजिक आयोजन या निजी उपयोग में ड्रोन के इस्तेमाल पर रोक लागू
- डीजीसीए गाइडलाइन के अनुसार इंटरनेशनल बॉर्डर से सटे इलाकों को नो-फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया
चंपावत: Drone Banned in Marriage अक्षय तृतीया के बाद से पूरे देश में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, जिसके बाद से गांव-गली और शहरों में शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। शादी तय होने के बाद से दूल्हा-दुल्हन अरमानों के पंख लगाए हुए उड़ते हुए नजर आते हैं। दूल्हा-दुल्हन दोनों ही शादी के हर एक पल को यादगार बनाने के लिए पूरी जतन करते हैं। हर लम्हे को यादगाद बनाने के लिए आज कल फोट्रोग्राफी का चलन बढ़ गया है। लेकिन अब शादी की तैयारियों में जुटे दूल्हा-दुल्हन को प्रशासन ने झटका दिया है। दरअसल प्रशासन ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैसला लेते हुए ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए प्रशासन ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
Drone Banned in Marriage दूसरी ओर, उत्तराखंड के देहरादून, उधमसिंहनगर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत आदि जिलों में पुलिस-प्रशासन की ओर से संवदेनशील और अति-संवेदनशील इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के चम्पावत जिले की संवेदनशील भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की गाइडलाइन के अनुसार ‘नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया जा चुका है।
डीजीसीए की सख्त गाइडलइान के बाद अब शादियों में भी ड्रोन को उड़ाया नहीं जा सकेगा। प्रशासन की बात मानें तो इंटरनेशनल बॉर्डर से लगे होने की वजह से यह कड़ा फैसला लिया गया है। चंपावत डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत अगले आदेशों तक शादी समारोह, सामाजिक आयोजन, निजी उपयोग या किसी भी अन्य प्रयोजन के लिए ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
चंपावत एसपी अजय गणपति ने बताया कि डीजीसीए के निर्देशों के अनुसार रेड जोन एवं बॉर्डर क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी से नियमों का पालन करने की अपील की है। चमोली जिले में भी ड्रोन को उड़ाने से पहले पुलिस-प्रशासन की अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है।
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में सत्यापन अभियान पर विशेषतौर से फोकस किया जा रहा है। संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने बताया कि पाकिस्तान के साथ तनाव के बाद से ड्रोन के इस्तेमाल पर रोक है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नहीं, चंपावत जैसे इंटरनेशनल बॉर्डर से लगे जिलों में शादी सहित किसी भी आयोजन में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Drone Banned in Marriage: Administration banned Drone in wedding

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm