जम्मू, 23 फरवरी (भाषा) जम्मू के डोमाना इलाके में सोमवार को एक निजी स्कूल के परिसर में ड्रोन बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन को एक सुरक्षा गार्ड ने देखा और स्थानीय पुलिस थाने को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने ड्रोन को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि यह एक खिलौना ड्रोन है।
उन्होंने बताया कि ड्रोन को जांच के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है।
इस बीच, पुलिस ने विजयपुर इलाके में राख बरोटियां के पास सोमवार तड़के एक कार छीनने वाले चार लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
अधिकारियों के अनुसार, पंजाब में पंजीकृत नबंर वाली इस कार में सवार लोग जम्मू जा रहे थे तभी अज्ञात लोग इसे कथित रूप से अपने कब्जे में लेकर रिंग रोड जम्मू की ओर फरार हो गए।
सांबा जिला पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर आरोपियों को पकड़ने और वाहन बरामद करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
भाषा खारी मनीषा
मनीषा