दक्षिण कोलकाता में ऊंची इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Ads

दक्षिण कोलकाता में ऊंची इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 12:53 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 12:53 PM IST

कोलकाता, 23 फरवरी (भाषा) दक्षिण कोलकाता स्थित एक आलीशान बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर सोमवार को आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आनंदपुर इलाके में स्थित इस रिहायशी इमारत में आग लगने की सूचना सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। हालांकि, दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही इमारत की आंतरिक अग्निशमन प्रणाली ने आग पर काबू पा लिया था।

उन्होंने बताया कि आग एक फ्लैट की रसोई में लगी थी। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों के अनुसार, आग दोबारा न भड़के इसके लिए दमकल कर्मियों ने ‘कूलिंग’ अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा

प्रचेता मनीषा

मनीषा