Ladli Behna Yojana: नहीं..नहीं..नहीं..! लाड़ली बहना योजना पर विधानसभा में सरकार का तिहरा इनकार, नए नाम नहीं जोड़े जाएंगे, इन सवालों पर भी कहा-नहीं…
Ads
Ladli Behna Yojana: क्या योजना की राशि बढ़ाई जाएगी, क्या योजना में नए नाम जोड़े जाएंगे। तो इसका जवाब सरकार ने विधानसभा में जवाब दिया है। चलिए बताते हैं सरकार का क्या कहा है...
Ladli Behana Yojana: भोपाल: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना को लेकर कई कयास लगाए जाते हैं। कभी विपक्ष दावा करती थी की यह योजना बंद होने वाली है। वहीं, सरकार ने योजना में मिलने वाली राशी को बढ़ाकर सिर्फ लाड़ली बहनों को खुशखबरी नहीं दी बल्कि विपक्ष के दावों पर पूर्णविराम भी लगा दिया। पर अभी भी सवाल है की, क्या योजना की राशि बढ़ाई जाएगी, क्या योजना में नए नाम जोड़े जाएंगे। तो इसका जवाब सरकार ने विधानसभा में जवाब दिया है। चलिए बताते हैं सरकार का क्या कहा है…
लाडली बहनों के नए पंजीकरण का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है, राशि को १५०० से बढ़ाकर ३००० करने का भी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है! विधानसभा में सरकार का जवाब…
बीजेपी ने ‘घोषणापत्र को vachanpatr”’ कहा था… pic.twitter.com/0aZ5i6kbUB
श्रीमहेश परमार के सवाल पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने जवाब दिया है। योजना को लेकर यह-यह सवाल पूछे गए
(क) प्रदेश में वंचित लाडली बहिनों को लाभांवित करने हेतु नए पंजीयन कब शुरू किए जमा रुपए की राशि को बढ़ाकर 3000
(ख) बहिनों की 1250 रुपए की राशि हेतु बजट कब बढ़ाया जावेगा
(ग) लाडली बहिनों को इस अनुपूरक बजट में नई बहिनों को जोडने एवं 3000 रुपए राणि प्रदान करने की क्या योजना हैं? बतावे।
(घ) क्या लाडली बहिना योजना में ज्यादा से ज्यादा लाभ बहिनों को देने के लिए सरकार उम्म का दायरा 21 वर्ष से घटकर 18 वर्ष करने का प्रावधान कब लागू करेगी? यदि हां तो कब तक?
(इ) क्या लाइली बहिना योजना में ज्यादा से ज्यादा लाग बहिनों को देने के लिए सरकार उम्र का दायरा 60 वर्ष से बढाकर आजीवन करने का प्रावधान कद लागू करेगी? यदि हां तो कब तक?
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने दिए ये जवाब
सवाल पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने यह जवाब दिया है।
(क) से (ग) वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
(घ) योजना अंतर्गत आयु सीमा घटाने संबंधी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है, अतः शेष का प्रश्न नहीं।
(ड.) वर्तमान में आयु सीमा बढ़ाने संबंधी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है, अतः शेष का प्रश्न नहीं।
बता दे कि इस योजना में पहले 1250 रुपए दिए जाते थे, लेकिन नवंबर 2025 से 250 रुपए बढ़ाकर 1500 रुपए दिए जा रहे हैं। इसके बाद राज्य सरकार पर हर माह 300 करोड़ रुपए से अधिक का वित्तीय भार बढ़ा है। अक्टूबर 2025 तक 1500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि योजना में एक साथ ट्रांसफर होती थी, जो दिसंबर 2025 में 1850 करोड़ रुपए से अधिक तक पहुंच गई थी।
लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम ऐसे देखें (Ladli Behna Yojana Installment)