Balaghat Love Marriage: तीन बार गर्भपात करवाया, मंदिर में प्रेम विवाह… फिर प्रेमी ने किया ये कांड! युवती की आपबीती सुन कांप उठेगी आपकी रूह

Ads

Balaghat Love Marriage: तीन बार गर्भपात करवाया, मंदिर में प्रेम विवाह… फिर प्रेमी ने किया ये कांड! युवती की आपबीती सुन कांप उठेगी आपकी रूह

  • Reported By: Hiten Chauhan

    ,
  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 02:55 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 03:01 PM IST

Balaghat Love Marriage Case/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • युवती ने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए
  • महिला थाना में एफआईआर दर्ज
  • एसपी ऑफिस में की शिकायत

बालाघाट: Balaghat Love Marriage: बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोटी की रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि वर्ष 2019 से ग्राम पंचायत खजरी निवासी स्वजातीय युवक किशोर गुर्दे से उसके प्रेम संबंध थे। इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने जबरन दवाइयां खिलाकर उसका गर्भपात कराया।

प्रेम विवाह का डरावना सच (Balaghat News)

Balaghat Love Marriage: युवती ने बताया कि लगातार विवाह का दबाव बनाने के बाद आरोपी ने 27 अक्टूबर 2025 को बालाघाट शहर के कालीपुतली चौक स्थित हनुमान मंदिर में उससे विवाह किया, लेकिन इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। पीड़िता मीनाक्षी जांभुरे के अनुसार, विवाह के दौरान आरोपी ने अपने जीजा अनिल डोंगरे और दिनेश नारनौरे की मौजूदगी में शादी की। युवती ने विवाह के फोटो और पुरोहित का पत्र पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपा। विवाह के बाद आरोपी ने उसे बालाघाट में किराए के कमरे में लगभग एक माह तक रखा और घर ले जाने का आश्वासन देता रहा। युवती का आरोप है कि इससे पहले वह किशोर के घर में भी एक सप्ताह रह चुकी थी, जहां उसे परिवार वालों ने भोजन तक नहीं दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल लांजी में भर्ती कराया गया।

युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई (Balaghat Crime News)

Balaghat Love Marriage: पीड़िता ने आगे बताया कि जब उसने थाने में शिकायत की तो आरोपी ने उसे दो दिनों तक बस स्टैंड पर रखा और फिर गायब हो गया। इसके बाद ससुराल में आरोपी की मां और भाई ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर फेंक दिया। मनोवैज्ञानिक तनाव में युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना बालाघाट में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल संज्ञान लिया। एसपी ने कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

यह भी पढ़ें

बालाघाट युवती ने अपने प्रेमी पर कौन-कौन से आरोप लगाए हैं?

युवती ने आरोप लगाया कि उसके प्रेमी किशोर गुर्दे ने उसे तीन बार गर्भपात करने के लिए जबरन दवाइयां दी और विवाह के बाद भी उसे छोड़ दिया।

क्या युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई?

हां, पीड़िता ने महिला थाना बालाघाट में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई और न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस ने इस मामले में क्या कदम उठाए हैं?

पुलिस अधीक्षक ने मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच शुरू की है और दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।