नशे की लत व आतंकवाद अलग-अलग चुनौतियां नहीं हैं, बल्कि एक ही समस्या के दो पहलू हैं: सिन्हा
नशे की लत व आतंकवाद अलग-अलग चुनौतियां नहीं हैं, बल्कि एक ही समस्या के दो पहलू हैं: सिन्हा
श्रीनगर, नौ मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि नशे की लत और आतंकवाद अलग-अलग चुनौतियां नहीं हैं, बल्कि एक ही समस्या के दो पहलू हैं।
उन्होंने सभी से इस खतरे के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ने की अपील की।
उपराज्यपाल का 100-दिन का ‘मादक पदार्थ मुक्त जम्मू-कश्मीर’ अभियान शनिवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहुंचा, जहां उन्होंने खानाबल क्षेत्र के डिग्री कॉलेज से नयी बस्ती तक पैदल मार्च का नेतृत्व किया।
सिन्हा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ इस युद्ध में प्रशासन और समाज को यह समझना होगा कि नशा और आतंकवाद जुड़े हुए हैं, और सभी को मिलकर इसे हराना चाहिए।
सिन्हा ने कहा, “नशे की लत और आतंकवाद अलग समस्याएं नहीं हैं, ये एक ही समस्या के दो पहलू हैं।”
भाषा जोहेब प्रशांत
प्रशांत

Facebook


