प्रतापगढ़ में ड्रग फैक्टरी का खुलासा, इनामी तस्कर गिरफ्तार

Ads

प्रतापगढ़ में ड्रग फैक्टरी का खुलासा, इनामी तस्कर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 12, 2025 / 12:54 AM IST,
    Updated On - September 12, 2025 / 12:54 AM IST

जयपुर, 11 सितंबर (भाषा) राजस्थान पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रतापगढ़ जिले में ‘एमडी ड्रग’ बनाने वाली एक अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ करने का दावा किया।

अधिकारियों ने बताया कि ‘एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ)’ और प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने बुधवार रात संयुक्त अभियान में 25,000 रुपये के इनामी आरोपी जमशेद उर्फ जम्मु लाला निवासी देवल्दी को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि टीम ने फैक्टरी से करीब 50 करोड़ रुपये कीमत की 17.4 किलोग्राम ‘एमडी’ पाउडर, 70 किलो ग्राम से अधिक रासायनिक पदार्थ एवं उपकरण बरामद किए।

यह अभियान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन की देखरेख में चलाया गया। एजीटीएफ टीम को अवैध फैक्टरी के स्थान के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार