असम में पुलिस गोलीबारी में मादक पदार्थ तस्कर घायल
असम में पुलिस गोलीबारी में मादक पदार्थ तस्कर घायल
मोरीगांव (असम), एक मार्च (भाषा) असम के मोरीगांव में कथित रूप से पुलिस की गोलीबारी के दौरान भागते समय एक मादक पदार्थ तस्कर घायल हो गया और उसके पास से चार करोड़ रुपये के मूल्य की हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मोरीगांव जिले के पुलिस अधीक्षक अपर्णा एन ने बताया, ”बीती रात करीब नौ बजे मादक पदार्थ तस्कर को राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर जगीरोड पुलिस चौकी पर रोका गया। हालांकि, पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की।”
एसपी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
भाषा जोहेब उमा
उमा

Facebook


