जम्मू में मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन और नकदी बरामद

जम्मू में मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन और नकदी बरामद

जम्मू में मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन और नकदी बरामद
Modified Date: August 6, 2026 / 03:51 pm IST
Published Date: August 6, 2026 3:51 pm IST

जम्मू, छह अगस्त (भाषा) जम्मू शहर में पुलिस ने मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हेरोइन, वजन करने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीनें, नकद एवं मोबाइल फोन बरामद किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नशा मुक्त अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान चन्नी हिम्मत क्षेत्र में नियमित जांच के लिए लगाए गए नाके पर एक महिंद्रा थार वाहन को रोका गया।

अधिकारियों के अनुसार, वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने दो सिरिंज बरामद कीं, जिनमें से एक में संदिग्ध मादक पदार्थ भरा हुआ था जबकि दूसरी खाली थी।

अधिकारियों ने बताया कि पूंछ जिले के मेंढर के रहने वाले वाहन के चालक मोहम्मद ताबिश सलीम की तलाशी लेने पर हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि वाहन में सवार दूसरा व्यक्ति मोहम्मद इरफान बाहु फोर्ट के रायका क्षेत्र का निवासी है और उसके पास से भी हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि बरामदगी के बाद पुलिस ने चन्नी हिम्मत थाने में स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान पुलिस ने बृहस्पतिवार को चन्नी रामा निवासी एजाज चौधरी उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाशी के दौरान दो वजन करने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीनें, छह मोबाइल फोन, 28,000 रुपये नकद और एक सिरिंज बरामद हुई, जिन्हें साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया गया।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में